vividh news – संकल्प शक्ति

राष्ट्रीय हिंदी दिवस केवल भाषा का उत्सव नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान है
हर साल 14 सितंबर को हमारे देश में ‘राष्ट्रीय हिंदी दिवस’ मनाया जाता है। यह दिन केवल एक भाषा का उत्सव नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान, चेतना और राष्ट्रीय गौरव को याद करने का अवसर है। इसी दिन साल 1949 में संविधान सभा ने हिंदी को देश की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। तब से लेकर आज तक हिंदी ने आम जनमानस की भाषा बनकर देश को एकता के सूत्र में पिरोए रखा है।

वैश्विक पटल पर हिंदी की धमक

आज हिंदी केवल भारत की सीमाओं तक सीमित नहीं है। सूचना प्रौद्योगिकी और सोशल मीडिया के इस दौर में हिंदी वैश्विक स्तर पर सबसे तेजी से बढ़ती भाषाओं में से एक बन चुकी है। दुनिया भर के सैकड़ों विश्वविद्यालयों में हिंदी पढ़ाई जा रही है। वैश्विक टेक कंपनियां जैसे गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और मेटा भी हिंदी के महत्त्व को समझते हुए अपने टूल्स और एआई (अक) तकनीकों को हिंदी में अपग्रेड कर रही हैं। सिनेमा, साहित्य और व्यापार के क्षेत्र में हिंदी ने अपनी एक मज़बूत वैश्विक पहचान बनाई है।

व्यापार और रोजगार में असीमित अवसर

नेट क्रांति के बाद डिजिटल स्पेस में हिंदी सामग्री (कंटेंट) की मांग तेजी से बढ़ी है। आज विज्ञापन जगत्, सिनेमा, ओटीटी प्लेटफॉर्म और कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में हिंदी जानने वालों के लिए रोजगार के असीमित अवसर पैदा हुए हैं। आधुनिक दौर में यह ‘रोजगार की भाषा’ बनकर उभरी है।

चुनौतियाँ और हमारा संकल्प

इतनी उपलब्धियों के बावजूद, हिंदी के सामने व्यावहारिक स्तर पर कुछ चुनौतियाँ आज भी मौजूद हैं। उच्च शिक्षा, विशेषकर विज्ञान, चिकित्सा और तकनीकी शिक्षा में हिंदी का उपयोग अभी भी शुरुआती चरणों में है। हिंदी दिवस मनाने की सार्थकता तभी है, जब हम इसे केवल एक दिन के औपचारिक उत्सव में ही न बांध दें, अपितु इसे आगे ले जाएं। हमें अपनी दैनिक बोलचाल, कामकाज और डिजिटल संचार में हिंदी को बिना किसी हीनभावना के गर्व से अपनाना होगा। हिंदी को समृद्ध और सशक्त बनाना ही देश को आत्मनिर्भर और सांस्कृतिक रूप से सुदृढ़ बनाना है।

The post राष्ट्रीय हिंदी दिवस केवल भाषा का उत्सव नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान है appeared first on संकल्प शक्ति.

दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए कृषि वैज्ञानिकों ने दी अजोला चारे के उपयोग की सलाह
नई दिल्ली। देश के पशुपालकों और किसानों की आय में वृद्धि करने तथा दुग्ध व्यवसाय को अधिक मुनाफेदार बनाने के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने एक विशेष ‘दुग्ध उत्पादन फामूर्ला’ साझा किया है। इस फार्मूले के तहत कम लागत में अधिक और गुणवत्तापूर्ण दूध उत्पादन पर जोर दिया गया है, जिससे पशुपालकों की आर्थिक स्थिति को एक नई दिशा मिल सके।

कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने में पशुओं के पोषण की सबसे बड़ी भूमिका होती है। इस दिशा में ‘अजोला’ (एक प्रकार का फर्न/जलीय पौधा) पशुपालकों के लिए वरदान साबित हो रहा है। अजोला कम जगह और न्यूनतम खर्च में तैयार होने वाला पौष्टिक हरा चारा है। गोबर, पानी और 50 ग्राम ररढ के मिश्रण से यह महज 15 दिनों में तैयार हो जाता है। यह चारा न केवल प्रोटीन से भरपूर होता है, बल्कि गाय-भैंसों को इसे खिलाने से दूध उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। इसके साथ ही यह धान की खेती के लिए भी एक बेहतरीन जैव-उर्वरक का काम करता है।

संतुलित पशु आहार: हरे चारे के साथ-साथ सूखे चारे और खनिज मिश्रण (मिनरल मिक्चर) का सही अनुपात। अजोला का उपयोग: प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए पारंपरिक दाने के विकल्प के रूप में अजोला को शामिल करना।

The post दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए कृषि वैज्ञानिकों ने दी अजोला चारे के उपयोग की सलाह appeared first on संकल्प शक्ति.

23 जुलाई पर विशेष स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है: लोकमान्य तिलक
‘स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा’ का उद्घोष कर भारतीय जनमानस में राष्ट्रवाद की अलख जगाने वाले अमर स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती हर वर्ष 23 जुलाई को मनाई जाती है। 23 जुलाई 1856 को महाराष्ट्र के रत्नागिरी में जन्मे तिलक जी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के पहले ऐसे नेता थे, जिन्हें ब्रिटिश हुकूमत ‘भारतीय अशांति का जनक’ कहती थी।

लोकमान्य तिलक एक ओजस्वी वक्ता, निर्भीक पत्रकार, गणितज्ञ और समाज सुधारक थे। जनता को जागरूक करने के लिए उन्होंने ‘मराठा’ (अंग्रेजी) और ‘केसरी’ (मराठी) समाचार पत्रों का संपादन किया। उनके तीखे लेखों से ब्रिटिश सरकार इस कदर खौफ खाती थी कि उन्हें कई बार देशद्रोह के आरोप में मांडले जेल (म्यांमार) भेजा गया, जहाँ उन्होंने ‘गीता रहस्य’ जैसे कालजयी ग्रंथ की रचना की।

जनजागरण के प्रणेता: तिलक जी जानते थे कि स्वतंत्रता की लड़ाई केवल चंद नेताओं की नहीं, बल्कि जन-जन की होनी चाहिए और इसके लिए उन्होंने ‘गणेश उत्सव’ और ‘शिवाजी उत्सव’ की शुरुआत की। इन उत्सवों ने सामाजिक भेदभाव को मिटाकर लोगों को एक मंच पर लाने का काम किया। लाला लाजपत राय और बिपिन चंद्र पाल के साथ मिलकर उनकी ‘लाल-बाल-पाल’ की त्रिगुट जोड़ी ने देश में पूर्ण स्वराज्य की मांग को बुलंद किया।

निर्भीकता का संदेश: लोकमान्य तिलक का जीवन हमें राष्ट्र प्रथम और निर्भीकता का संदेश देता है। आज की युवा पीढ़ी को उनके विचारों को अपनाकर देश की एकता और अखंडता को मज़बूत करने का संकल्प लेना चाहिए।

The post 23 जुलाई पर विशेष स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है: लोकमान्य तिलक appeared first on संकल्प शक्ति.

किसानों के लिए अतिमहत्त्वपूर्ण तिथि है हलहारिणी अमावस्या, खाली भूमि पर करें वृक्षारोपण
आषाढ़ मास की अमावस्या को हलहारिणी अमावस्या कहते हैं। ये तिथि किसानों के लिए विशेष मानी गई है। इस दिन वृक्षारोपण के साथ ही पितरों की शांति के लिए पूजा-पाठ, श्राद्ध आदि कर्म भी किए जाते हैं।

हिंदू पंचांग के अनुसार, एक साल में कुल 12 अमावस्या होती हंै। इनके नाम और महत्त्व भी अलग-अलग होते हैं। इनमें से आषाढ़ मास की अमावस्या को हलहारिणी अमावस्या कहते हैं। इस तिथि का महत्त्व कईं धर्मग्रंथों में बताया गया है। इस बार ये तिथि 05 जुलाई 2024 को है।

पंचांग के अनुसार, इस बार आषाढ़ मास की अमावस्या 05 जुलाई, शुक्रवार की सुबह 04 बजकर 58 मिनिट से शुरू होगी, जो अगले दिन 06 जुलाई, शनिवार की सुबह 04 बजकर 27 मिनिट तक रहेगी। चूंकि अमावस्या तिथि का सूर्योदय 05 जुलाई, शुक्रवार को होगा, इसलिए इसी दिन हलहारिणी अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन ध्रुव और पद्म नाम के 2 शुभ योग भी रहेंगे।

विशेष क्यों है यह पर्व?

हलहारिणी में जो हल शब्द आया है, वह खेती में उपयोग किए जाने वाला एक यंत्र है। पूर्वकाल में हल के बिना खेती करना संभव नहीं था और आज भी बहुत से क्षेत्रों में किसान हल से ही खेतों की जुताई करते हैं। आषाढ़ मास बारिश का मौसम होता है, जो खेती के लिए उपयुक्त है। इसी समय किसान हल से खेत जोतते हैं और बुआई आदि कार्य करते हैं। अच्छी बारिश से फसल पकती है, इसी से किसानों के जीवन में सुख-समृद्धि आती है। हलहारिणी अमावस्या पर ही किसान अपने खेती के उपकरणों की पूजा करते हैं, जिनमें हल प्रमुख होता है।

The post किसानों के लिए अतिमहत्त्वपूर्ण तिथि है हलहारिणी अमावस्या, खाली भूमि पर करें वृक्षारोपण appeared first on संकल्प शक्ति.