space program – संकल्प शक्ति

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस और अनंत संभावनाएं
23 अगस्त का दिन भारतीय विज्ञान और राष्ट्र के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। साल 2023 में इसी ऐतिहासिक तारीख को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चंद्रयान-3 मिशन ने चंद्रमा के रहस्यमयी दक्षिणी ध्रुव पर क़दम रखकर पूरी दुनिया को चौंका दिया था। भारत इस दुर्गम क्षेत्र में पहुंचने वाला दुनिया का पहला और चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बना।

इस गौरवशाली सफलता को हमेशा जीवंत रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 अगस्त को ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की. यह दिन केवल हमारी सफलताओं का जश्न नहीं है, बल्कि अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत के ‘वैश्विक नेता’ बनने के संकल्प का प्रतीक है।

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

शिव-शक्ति बिंदु की गाथा: चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने चंद्रमा के जिस स्थान पर क़दम रखा था, उसे आधिकारिक तौर पर ‘शिव-शक्ति बिंदु’ नाम दिया गया है। शिव शब्द कल्याण का प्रतीक हैं और शक्ति हमें उन ऊंचाइयों तक पहुंचने का सामर्थ्य देती है।

चंद्रयान और मंगलयान: भारत ने अपने पहले ही प्रयास में मंगल ग्रह की कक्षा में पहुंचकर इतिहास रचा और चंद्रयान मिशनों के जरिए चांद पर पानी के कणों की खोज की। सामाजिक उपयोग: आज भारत की सैटेलाइट तकनीक कृषि, मौसम पूर्वानुमान, आपदा प्रबंधन, रक्षा, सुदूर शिक्षा और जीपीएस नेविगेशन में रीढ़ की हड्डी बन चुकी है।

गगनयान मिशन

भारत अब अपने सबसे महत्त्वाकांक्षी मिशन ‘गगनयान’ पर काम कर रहा है, जिसका उद्देश्य भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों (गगननाट्स) को स्वदेशी रॉकेट से अंतरिक्ष में भेजना और सुरक्षित वापस लाना है।

युवाओं के लिए प्रेरणा: राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का एक बड़ा उद्देश्य देश की युवा पीढ़ी और स्कूली बच्चों में स्टेम ( विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) के प्रति रुचि जगाना है। आज भारत में अंतरिक्ष का क्षेत्र केवल सरकारी एकाधिकार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अंतरिक्ष क्षेत्र के निजीकरण और इन-स्पेस जैसी संस्थाओं के आने से सैकड़ों नए स्टार्टअप और एयरोस्पेस इंजीनियरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है। अंतरिक्ष पर्यटन, सैटेलाइट निर्माण और डेटा एनालिटिक्स के क्षेत्र में युवाओं के लिए करियर की असीमित संभावनाएं खुली हैं।

The post राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस और अनंत संभावनाएं appeared first on संकल्प शक्ति.