sattu – संकल्प शक्ति

ऊर्जा और ठंडक का देसी नुस्खा ‘सत्तू का शरबत’
गर्मी की तपती दोपहर में जब शरीर थकान से चूर हो जाए, तब एक गिलास ठंडा सत्तू का शरबत पीने का मजा ही अलग है। बिहार और उत्तरप्रदेश की गलियों से निकलकर यह देसी ड्रिंक आज देशभर में अपनी धूम मचा रहा है। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर सत्तू का शरबत न सिर्फ ऊर्जा देता है, बल्कि शरीर को ठंडक भी पहुँचाता है। तो आइए, जानते हैं कि सत्तू का शरबत क्यों है इतना खास और कैसे यह आपकी गर्मी को मजेदार बना सकता है!

प्रोटीन और फाइबर का खजाना

सत्तू, जो भुने हुए चने को पीसकर बनाया जाता है, प्रोटीन और फाइबर का पावरहाउस है। एक गिलास सत्तू के शरबत में लगभग 15 ग्राम प्रोटीन और 5 ग्राम फाइबर होता है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देता है। सत्तू का शरबत गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाता है और पेट को भरा हुआ रखता है। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो वजन कम करना चाहते हैं।

ऊर्जा का बूस्टर

सत्तू का शरबत पीते ही शरीर में एक नई स्फूर्ति आ जाती है। इसमें मौजूद काबोर्हाइड्रेट्स और प्रोटीन मांसपेशियों को ताकत देते हैं, जिससे यह मजदूरों, किसानों और स्टूडेंट्स के बीच खासा लोकप्रिय है। सत्तू का शरबत सस्ता भी है और एनर्जी तुरंत देता है।

ठंडक का एहसास

सत्तू का शरबत शरीर को ठंडा रखने में भी कमाल करता है। गर्मी में लू से बचने के लिए यह एक प्राकृतिक उपाय है। इसमें नमक, नींबू और पुदीना डालकर इसे और रिफ्रेशिंग बनाया जा सकता है। सत्तू का शरबत शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है और पेट की गर्मी को शांत करता है। यह गर्मी में सबसे अच्छा नेचुरल कूलेंट है।

स्वाद का तड़का

सत्तू का शरबत बनाने के दो तरीके हैं-नमकीन और मीठा। नमकीन सत्तू शरबत में नमक, भुना जीरा और नींबू का रस डाला जाता है, जबकि मीठे शरबत में गुड़ या चीनी मिलाई जाती है। कुछ लोग इसमें काला नमक और पुदीना डालकर स्वाद को दोगुना कर देते हैं।

सत्तू शरबत बनाने की आसान रेसिपी

2 बड़े चम्मच सत्तू को एक गिलास ठंडे पानी में मिलाएँ।

स्वादानुसार नमक या गुड़ डालें।

चुटकीभर भुना जीरा पाउडर और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएँ।

धनिया, पुदीने की पत्तियाँ डालकर ठंडा-ठंडा पियें।

सावधानी भी जरूरी

सत्तू का शरबत भले ही सेहतमंद हो, लेकिन इसे ज्यादा पीने से पेट फूल सकता है। दिन में 1-2 गिलास सत्तू शरबत काफी है। इसे हमेशा ताजा बनाकर पिएँ और साफ पानी का इस्तेमाल करें।

कार्यकारी संपादक

डॉ. बृजपाल सिंह चौहान

(एन. डी.) नेचुरोपैथी

www.bschauhan09.blogspot.com

www.facebook.com/bschauhan09

The post ऊर्जा और ठंडक का देसी नुस्खा ‘सत्तू का शरबत’ appeared first on संकल्प शक्ति.

रोज सुबह खाली पेट पिएं सत्तू, सेहत को कई लाभ
गर्मियों में अधिकतर लोग फिट और हेल्दी रहने के लिए सत्तू का सेवन करते हैं। सत्तू स्वादिष्ट होने के साथ ही काफी पौष्टिक भी होता है। खासकर, पेट से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने के लिए सत्तू को लाभकारी माना जाता है। सत्तू अपच, गैस और एसिडिटी से छुटकारा दिला सकता है। सत्तू का सेवन करने से शरीर में जमा सारे टॉक्सिंस भी आसानी से निकल जाते हैं। गर्मियों में सत्तू पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और बॉडी हाइड्रेटेड रहती है। सत्तू पीने से चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलती है। मालूम हो कि सत्तू में फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम समेत कई पोषकतत्त्व पाए जाते हैं। सत्तू के फायदों को पाने के लिए वैसे तो इसका सेवन दिन के किसी भी समय किया जा सकता है, लेकिन अगर सुबह खाली पेट सत्तू का शरबत पिया जाए, तो अधिक लाभ मिल सकते हैं।  सुबह खाली पेट सत्तू पीने के फायदे-

वजन घटाए

अगर आपका वजन अधिक है, तो आप रोज सुबह खाली पेट सत्तू को पानी में घोलकर पी सकते हैं। सत्तू में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, इससे आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है। इसके साथ ही सत्तू पीने से मेटाबॉलिÓम भी बूस्ट होता है। सत्तू कैलोरी बर्न करने में सहायता करता है। रोज सुबह सत्तू पीने से आपको दिनभर ज़्यादा भूख नहीं लगेगी, इससे आप ओवरइटिंग से बचेंगे और वजन कंट्रोल में रहेगा।

एनर्जेटिक रखे

रोज सुबह सत्तू पीने से आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं। दरअसल, सुबह खाली पेट सत्तू पीने से शरीर में रेड ब्लड सेल्स का तेजी से विकास होता है। इससे आपको पर्याप्त ऑक्सीजन और ऊर्जा मिलेगी। अगर रोज सुबह खाली पेट सत्तू पिया जाए, तो इससे आपकी थकान और कमजोरी भी दूर होगी।

शरीर को ठंडा रखे

गर्मी बढ़ती जा रही है, ऐसे में शरीर को ठंडा रखना बहुत ज़रूरी होता है। इसके लिए आप सत्तू का सेवन करें। रोज सुबह सत्तू पीने से आपका शरीर हाइड्रेट रहेगा और पेट की गर्मी भी शांत होगी। खाली पेट सत्तू पीने से आप पूरे दिन तरोताजा महसूस कर सकते हैं। इससे पेट को ठंडक मिलेगी और एसिडिटी से छुटकारा मिलेगा। सत्तू की तासीर बेहद ठंडी होती है, इसलिए गर्मियों में सत्तू पीना फायदेमंद होता है।

पेट साफ करे

अगर आपको कब्ज है, तो खाली पेट सत्तू का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। सत्तू में फाइबर अधिक होता है। फाइबर आंतों की सफाई करता है और मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाता है। रोज सुबह खाली पेट सत्तू का शरबत पीने से आपका पेट आसानी से साफ हो सकता है। साथ ही शरीर में जमा सारे टॉक्सिंस भी आसानी से रिमूव हो जाएंगे। सत्तू पीने से पाचन से जुड़ी समस्याओं में आराम मिलता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल करे

डायबिटीज रोगियों के लिए सुबह खाली पेट सत्तू पीना फायदेमंद होता है। आपको बता दें कि सत्तू के शरबत में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो डायबिटीज रोगियों के लिए अ’छा होता है। इसलिए डायबिटीज रोगियों को अपनी डाइट में सत्तू को ज़रूर शामिल करना चाहिए।

The post रोज सुबह खाली पेट पिएं सत्तू, सेहत को कई लाभ appeared first on संकल्प शक्ति.